भीलवाड़ा विकास हेतु विधायक कोठारी ने 2026-27 बजट में भेजे प्रमुख प्रस्ताव

भीलवाड़ा । विधायक अशोक कुमार कोठारी ने शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 2026-27 के बजट में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव राजस्थान सरकार को भेजे। प्रस्तावों में प्रमुख हैं:

बुनियादी ढांचा और सड़कें: अजमेर रोड पर एलिवेटिड रोड, नेहरू तलाई एवं गांधीसागर तालाब का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, कोठारी नदी रिवरफ्रंट का चरणबद्ध विकास।

नगर निगम सुधार: स्मार्ट पार्किंग, सड़क साफ-सफाई मशीन, फायर लैडर, ट्रैक्टर, डम्पर एवं जेसीबी, शहर के शेष 30% क्षेत्र में सीवरेज सुविधा।

ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवा: सार्वजनिक पार्कों में डिजिटल कियोस्क, मोबाइल ऐप और रियल-टाइम मॉनिटरिंग।

औद्योगिक विकास: आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर, टेक्सटाइल पार्क, सस्ती और स्थिर विद्युत आपूर्ति, सोलर पावर की सुविधाएँ, सिरामिक जोन निर्माण, उद्योगों के लिए पृथक बिजनेस हब।

शिक्षा: माणिक्य लाल वर्मा महाविद्यालय में नए संकाय, सेमुमा कन्या महाविद्यालय में पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम, टेक्सटाइल कॉलेज को डिम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, शिक्षा संकुल और संस्कृत शिक्षा के विद्यालयों का सशक्तिकरण।

स्वास्थ्य: सेटेलाइट चिकित्सालय, कार्डियोलॉजी और ट्रॉमा केयर विभाग, कैंसर यूनिट, आयुष चिकित्सालयों के लिए भूमि।

गृह एवं सार्वजनिक निर्माण: गांधी नगर और पुर थाना भवन, अभय कमाण्ड का आधुनिक परिसर, रिजर्व पुलिस लाइन में बैरक और शौचालय, शहर में 28 करोड़ रुपये की नई सड़कें।

जल एवं जन स्वास्थ्य: उच्च क्षमता वाले जलाशय, राइजिंग और वितरण पाइपलाइन, मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल।

कोठारी ने कहा कि इन प्रस्तावों के कार्यान्वयन से भीलवाड़ा को उसके औद्योगिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक योगदान के अनुरूप विकास की दिशा मिलेगी।

Next Story