अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा वर्ष 2026-27 का वार्षिक कैलेंडर घोषित

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब द्वारा वर्ष 2026-27 का वार्षिक कैलेंडर घोषित
X


भीलवाड़ा हलचल | अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय कार्यालय, गीता भवन सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में आगामी दो वर्षों (2026-2027) के लिए कार्यक्रमों का आधिकारिक कैलेंडर जारी किया गया। इस दौरान देश भर की 132 जिला एवं नगर शाखाओं के अध्यक्षों से चर्चा कर समाज सेवा और सांस्कृतिक उत्थान के रोडमैप पर मुहर लगाई गई।

बैठक में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुमन संदेश जाजू, उत्तर प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष विनीता प्रेम नारायण राठी, गुजरात प्रदेश संयोजक रीतु एडवोकेट मुकेश कोठारी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. माया डॉ. मधुसुदन राठी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुमन सुरेश सोनी एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी ने संयुक्त रूप से इस कार्ययोजना की घोषणा की।

प्रमुख आयोजनों की रूपरेखा:

क्लब द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार, सभी जिला शाखाएं निम्नलिखित गतिविधियों का संचालन करेंगी:

* सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना: भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से एक 'हवन कार्यक्रम' आयोजित किया जाएगा।

* प्रतिभा प्रोत्साहन: स्कूल और कॉलेजों में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' के जरिए शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही हर माह समाज के किसी एक व्यक्ति या संस्था को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

* पर्यावरण संरक्षण: प्रतिवर्ष दो चरणों में वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रत्येक शाखा कुल 100 पौधे लगाएगी और तीन वर्षों तक उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उठाएगी।

* बौद्धिक एवं मनोरंजन गतिविधियां: निदेशक मंडल के प्रत्येक कपल द्वारा वर्ष में एक बार 'चर्चा चाय पर' कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें समसामयिक विषयों पर संवाद किया जाएगा। इसके अलावा सदस्यों के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story