सवाईपुर: सचिन पायलट को 2028 में CM बनाने की मन्नत लेकर संत राजगिरी महाराज 1400 KM की दंडवत यात्रा पर

सवाईपुर: सचिन पायलट को 2028 में CM बनाने की मन्नत लेकर संत राजगिरी महाराज 1400 KM की दंडवत यात्रा पर
X


सवाईपुर। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बनें, इसी मनोकामना को लेकर करौली के पांचना आश्रम के संत राजगिरी जी महाराज 1400 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा कर रहे हैं। 17 फरवरी 2026 को करौली के पांचना बांध से द्वारकानाथ तक शुरू हुई यह यात्रा कोटड़ी तहसील के सवाईपुर चौराहे से गुजरी। यहां प्रभुलाल गुर्जर (बैराडा की झुपड़िया) की ओर से संत श्री राजगिरी महाराज का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा 5100 रुपये की सप्रेम भेंट देकर फलाहार करवाया गया। इस अवसर पर प्रभुलाल गुर्जर, हरिलाल गुर्जर, रामकिशन गुर्जर, भंवरलाल जाट, लादूलाल गुर्जर, श्रवण गुर्जर, नन्दलाल गुर्जर सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संत राजगिरी महाराज का कहना है कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना उनका हठ योग है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 2028 में उनकी यह मन्नत जरूर पूरी होगी। दिलचस्प बात यह है कि संत राजगिरी आज तक कभी सचिन पायलट से नहीं मिले हैं। संत ने बताया कि पायलट जनता से जुड़े नेता हैं और अब वे उनसे उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद ही मिलेंगे। प्रतिदिन 10 से 12 किमी दंडवत यात्रा करने वाले संत राजगिरी इससे पहले भी करौली से गंगोत्री-रामेश्वर (750 किमी) और करौली से जगन्नाथ पुरी (1500 किमी) तक की दो बड़ी कनक दंडवत यात्राएं सफलतापूर्वक पूरी कर चुके हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story