धनोप माता मंदिर दानपात्र से 20.38 लाख की राशि निकली

धनोप माता मंदिर दानपात्र से 20.38 लाख की राशि निकली
X

धनोप (राजेश शर्मा) । सोमवार को शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का दानपात्र खोला। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में गिनती हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष राणावत ने बताया कि दानपात्र से नवरात्र के दौरान 15 दिनों में 20 लाख 37 हजार 824 रुपए की राशि निकली। राशि गिनने में 7 घंटे का समय लगा जो सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक रूपयों की गिनती चली। नवरात्र से पहले 30 सितंबर को दानपात्र से डेढ़ माह में 10.22 लाख की राशि निकली थी। इस दौरान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, माधवेंद्र सिंह राणावत, सचिव रमेश चंद्र पंडा, महेश चंद्र जोशी, महावीर वैष्णव, सुनील पालड़ेचा, लालाराम माली, जोनू जोशी, कैलाश चंद्र शर्मा, रामधन गुर्जर, ठेकेदार रोडू लाल बैरवा आदि मौजूद रहे।

Next Story