मेजबान रानीखेड़ा ने बिगोद को 21 पॉइंट से हराया

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में चल रही श्री सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार रात्रि को पांच दम-खम वाले मुकाबले खेले गए, जिसमें मेजबान रानीखेड़ा ने बिगोद को मात दी । आयोजक कमेटी के सदस्य एडवोकेट प्रभुलाल जाट ने बताया कि रानीखेड़ा गांव में गुरुवार से श्री सिंगोली श्याम कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को पहला मुकाबला मेजबान रानीखेड़ा बनाम बिगोद के बीच खेला गया, जिसमें रानीखेड़ा 36-15 से विजेता रहा । दूसरा मुकाबला पालड़ी बनाम रलायता के बीच खेला गया, जिसमें रलायता 35-11 से विजेता रहा । तीसरा मुकाबला ककरोलिया घाटी बनाम रलायता के बीच खेला गया, जिसमें ककरोलिया घाटी 40-25 से विजेता रही । चौथा मुकाबला रूपपुरा बनाम खटवाड़ा जूनियर के बीच खेला गया, जिसमें रूपपुरा 38-19 से विजेता बनी । पांचवा मुकाबला दौलपुरा बनाम शक्तिमान रानीखेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें दौलपुरा 39-18 से विजेता रही । इस दौरान प्रहलाद जाट, गोपाल जाट, कैलाश जाट, दिनेश जाट, विनोद जाट, सुरेश जाट, राधेश्याम जाट, दिनेश जाट, शंभु जाट, रमेश शर्मा, अशोक जाट, सत्यनारायण जाट, नीरज जाट सहित गांव के समान्य नागरिक, महिला-पुरुष और खेल प्रेमियों ने कबड्डी प्रतियोगिता का आनंद लिया ।।

Next Story