एनएसयूआई स्थापना दिवस: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ भीलवाड़ा में रोपे 21 पौधे

भीलवाड़ा BHN.भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आज भीलवाड़ा क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसयूआई प्रदेश सचिव पूरण गाडरी एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व मांडल विधानसभा महासचिव विजेश खटीक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर कुल 21 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर प्रकृति की सेवा करना संगठन के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बनवारी गाडरी ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने न केवल पौधारोपण किया, बल्कि इन पौधों के बड़े होने तक उनकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
स्थापना दिवस के इस सेवा कार्यक्रम में लोकेश खटीक, दिनेश, धर्मराज, किशन, संजय, पवन, निखिल, नीलेश सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। अंत में भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक और पर्यावरण हितैषी कार्य निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया।
