मसानिया भैरूनाथ को चढ़ा 'दिव्य चोला'; रामेश्वरम से लाई गईं 2100 कौड़ियां और गोमती चक्र किए गए अर्पित

भीलवाड़ा (पुनीत जैन)। शहर के प्रसिद्ध श्री मसानिया भैरूनाथ मंदिर में आज भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बाबा भैरूनाथ को रामेश्वरम से लाए गए 2100 कौड़ी एवं पवित्र गोमती चक्रों के साथ विशेष चोला चढ़ाया गया। इस भव्य अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
सुख-समृद्धि की कामना के साथ चढ़ा चोला
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि इन विशेष कौड़ियों और गोमती चक्रों को रामेश्वरम से खास तौर पर मंगवाया गया था। इन्हें बाबा को समर्पित करने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करना है।
भक्तों को मिलेगा 'प्रसाद'
पुजारी संतोष कुमार खटीक ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। उन्होंने बताया कि चोला अर्पण के पश्चात शेष बची कौड़ी एवं गोमती चक्रों को श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा, ताकि हर भक्त इस पुण्य का लाभ उठा सके। उन्होंने भविष्य में भी सनातन परंपराओं को इसी तरह जीवंत रखने का संकल्प दोहराया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और बाबा मसानिया भैरूनाथ के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल (9413376078)
व्हाट्सएप: 9829041455
विज्ञापन: विजय गढवाल (6377364129)
सम्पर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
ईमेल: [email protected]
