बीएसएल लिमिटेड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 225 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

बीएसएल लिमिटेड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 225 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
X

भीलवाड़ा। बीएसएल लिमिटेड मण्डपम् परिसर में शनिवार 24 जनवरी 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एम.जी. हॉस्पिटल, रामस्नेही चिकित्सालय और अरिहंत चिकित्सालय के सहयोग से कुल 225 यूनिट रक्त का संकलन किया गया। इस सेवा कार्य को लेकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शिविर का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर ऑपरेशन प्रवीण जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी और श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन से पूर्व संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कई दिनों तक जागरूकता अभियान चलाकर कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में वाइस प्रेसिडेंट अरुण सर्राफ, सीनियर जनरल मैनेजर एच आर संजय त्रिपाठी, सहायक महाप्रबंधक एच आर रामदयाल जाट, वरिष्ठ महाप्रबंधक लोकेश सेठिया, नवीन सोनी, एम एम शारदा, भरत पारासर सहित श्रमिक यूनियन प्रतिनिधि छोटू सिंह, भेरू सिंह, कालू बलाई, गोपाल गुर्जर और सावरिया दरोगा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

रक्तदान शिविर में महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। अल्का जैन, पुष्पा सेठिया और नीलम सोनी ने इस अभियान को मजबूती दी, जबकि विक्रम दाधीच का सहयोग भी सराहनीय बताया गया। इसके साथ ही शिविर में सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के डॉ अनिल कुमार चौधरी, नाक कान गला विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर भी आयोजित किया गया, जिससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह मिली।

Next Story