हाईफा हीरोज शहीद दिवस वाहन रैली” 23 को

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय चामुंडा सेना द्वारा 23 सितंबर को आयोजित की जाने वाली “हाईफा हीरोज 107 शहीद दिवस विशाल वाहन रैली” के लिए एक पोस्टर का विमोचन किया गया। यह रैली लव गार्डन स्थित चामुंडा माता परिसर से प्रारंभ होगी।

इस अवसर पर संगठन द्वारा हाल ही में नियुक्त एसआरसीएन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अल्का कंवर चौहान और चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष रतन सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया। दोनों को माल्यार्पण कर केसरिया दुपट्टा पहनाया गया।

कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष बाल किशन सिंह चौहान, संगठन प्रमुख भैरू सिंह राजावत, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राम सिंह बामणिया, महेंद्र सिंह शादी, हमीरगढ़ तहसील अध्यक्ष, अखिल रावणा राजपूत महासभा की प्रदेश सचिव कांता कंवर कारोई, भंवर सिंह बन्नेड़ा, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रहलाद सिंह भाटी, रामप्रसाद सिंह राठौड़, नारायण सिंह बस्सी और पवन सिंह भाटी शामिल थे। इन सभी के साथ-साथ अनेक कार्यकर्ता एवं समाजजन भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।

Next Story