निरंजनी आश्रम का रजत जयंती महोत्सव 25 फरवरी से

निरंजनी आश्रम का रजत जयंती महोत्सव 25 फरवरी से
X

शक्करगढ़ । श्री अमर ज्ञान निरंजनी आश्रम द्वारा संचालित श्री संकट मोचन आदर्श गोशाला की स्थापना के 25वें वर्ष पर आगामी 25 फरवरी से 5 मार्च तक आश्रम परिसर में भव्य रजत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के दौरान नव कुंडीय गोरक्षा सुरभि महायज्ञ, भागवत कथा, संत समागम, महाशिवरात्रि पर्व और विशाल भजन संध्या जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। यह निर्णय आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश पुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित ट्रस्ट मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में चर्चा की गई कि इस पावन आयोजन में शक्करगढ़ व आसपास के क्षेत्र सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से श्रद्धालु यजमान के रूप में सम्मिलित होंगे। बैठक में उनके भोजन, आवास और अन्य सुविधाओं की सभी व्यवस्थाओं पर विचार किया गया और उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष संजय निमोदिया (भीलवाड़ा),उपाध्यक्ष भंवर लाल झंवर (बूंदी),महामंत्री सुरेंद्र जोशी (केकड़ी),मुख्य कोषाध्यक्ष ब्रह्मचारी परमानंद चैतन्य,कोषाध्यक्ष: राजेंद्र फतेहपुरिया (केकड़ी), चंद्रप्रकाश विजयवर्गीय को बनाया गया तथा साथ ही संपूर्ण ट्रस्ट मंडल को आयोजन की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में आश्रम के अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

महाशिवरात्रि पर होगी चार प्रहर की पूजा

बैठक में रजत महोत्सव के दौरान 26 फरवरी को आयोजित महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी पर भी चर्चा करते हुए इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि में आयोजित होने वाली चार प्रहर की पूजा में 500 जोड़ों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया। यह महोत्सव न केवल गोशाला के 25 वर्षों के सेवा कार्यों का उत्सव होगा, बल्कि गोरक्षा, धर्म और सनातन संस्कृति के प्रति आश्रम की गहरी प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा। इस आयोजन को लेकर आश्रम और स्थानीय भक्तों में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल है।

बैठक में आश्रम के महामंत्री ब्रह्मचारी आचार्य हंस चैतन्य, ब्रह्मचारी परमानंद चैतन्य, ब्रह्मचारी नारायण चैतन्य, ब्रह्मचारी पुष्कर चैतन्य, ट्रस्टी टी. सी. चौधरी, सुरेश चंद्र रुइया, संजय निमोदिया, जगदीश स्वरूप मेवाड़ा, पूरण कुमार कारिहा, दिनेश तोषनीवाल, शिवरतन मूंदड़ा, कन्हैया लाल यादव, नाथूलाल पंचोली, सहकार मंडल के भगवान मंडोवरा, दामोदर शाह, हेमचंद सुल्तानिया, प्रकाश शर्मा, सुशील चौधरी, और मुकेश बांगड़ सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

Next Story