महुआ में रचा गया इतिहास:: मुनिश्री योगसागर जी महाराज का पहली बार आगमन, जैन समाज ने 25 चौके लगाकर बनाया कीर्तिमान

मुनिश्री योगसागर जी महाराज का पहली बार आगमन, जैन समाज ने 25 चौके लगाकर बनाया कीर्तिमान
X


आकोला (रमेश चंद्र डाड)। मेवाड़ के महुआ कस्बे में आज भक्ति और श्रद्धा का एक ऐसा सैलाब उमड़ा जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। महुआ स्थित जैन मंदिर में श्री 108 योगसागर जी महाराज ससंघ की अत्यंत भव्य अगवानी की गई। मुनिश्री के साथ ही मुनि प्रवीण सागर महाराज ससंघ के आगमन पर भक्तों की अटूट आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।




47 वर्षों के इतिहास में पहली बार महुआ आगमन

महुआ कस्बे के 47 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर था जब मुनिश्री योगसागर जी महाराज का यहाँ पदार्पण हुआ। इस ऐतिहासिक घड़ी को यादगार बनाने के लिए जैन समाज ने 25 चौके पड़गाहन में लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

धार्मिक आयोजनों में उमड़ा चावलेश्वर पार्श्वनाथ चोखला

इस मांगलिक अवसर पर चावलेश्वर पार्श्वनाथ चोखले से जुड़े जैन समाज के महिला, पुरुष, बालक और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुनिश्री की अगवानी को भव्य बनाया। पूरा कस्बा 'जय-जय गुरुदेव' के नारों से गुंजायमान हो उठा।

जैन समाज की गरिमामय उपस्थिति

इस भव्य अगवानी समारोह में मुकेश सेठिया, सुरेश सोनी, राजेश काला, महावीर ठग, सतीश सेठिया, देवेन्द्र अजमेरा, आदि कुमार सेठिया, राहुल, अंकित, कमलेश अजमेरा, पंकज सेठिया सहित सकल जैन समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story