ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद ही बुक करा सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर

भीलवाड़ा | राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल के बाद अपने अगले गैस सिलेंडर की बुकिंग करा सकेंगे। तेल कंपनियों ने करीब 10 दिन पहले लागू किए गए 45 दिनों के बुकिंग अंतराल के नियम को वापस लेते हुए इसे घटाकर 25 दिन कर दिया है।
क्यों बदला गया था नियम?
करीब 12 दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में जानकारी दी थी कि ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए दो सिलेंडरों के बीच बुकिंग का समय बढ़ाकर 45 दिन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य गैस की बढ़ती डिमांड और सप्लाई के बीच संतुलन बनाना था।
ग्रामीणों को हो रही थी भारी परेशानी
बुकिंग अवधि बढ़ने से राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में बड़ी समस्या खड़ी हो गई थी। हालांकि गैस एजेंसी संचालकों का तर्क था कि ग्रामीण क्षेत्रों में खपत कम होने के कारण आमतौर पर एक महीने या उससे अधिक समय में ही बुकिंग आती है, लेकिन 45 दिन का अनिवार्य अंतराल होने से जरूरतमंद परिवारों को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।
शहरी क्षेत्रों में स्थिति यथावत
शहरी क्षेत्रों में पहले की तरह ही 25 दिन बाद बुकिंग की सुविधा जारी है, वहां नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ग्रामीण इलाकों में भी अब शहरी क्षेत्र के समान ही नियम लागू होने से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है और वे अपनी आवश्यकतानुसार समय पर सिलेंडर बुक कर पाएंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
