झलक प्रदर्शनी का आयोजन 26 से

X
By - भारत हलचल |25 July 2024 8:35 PM IST
भीलवाड़ा। 26 एवं 27 जुलाई को अग्रवाल भवन आरसी व्यास पथिक नगर महिला आश्रम कॉलेज के सामने झलक प्रदर्शनी का अग्रवाल महिला मंडल उत्तरी क्षेत्र द्वारा आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में पूरे शहर की विभिन्न समाज की महिलाओं द्वारा अपने घरेलू उत्पादों का प्रदर्शन कर उत्पादों की बिक्री को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। महिला मंडल की महामंत्री मनीषा अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मेघा जी गोयल व डॉक्टर आलोक मित्तल द्वारा किया जाएगा। मंडल की अध्यक्षा सुषमा मानसिंहका एवं संरक्षक सरोज प्रहलादका ने बताया कि पिछले 5 दिनों से प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए लगातार यहां पर देखरेख करके और दुकानों को सुसर्जित किया जा रहा है। ट्रस्ट के मंत्री मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ शुक्रवार को प्रातः 10:15 बजे अतिथियों द्वारा किया जाएगा।
Next Story
