नगर निगम ने 26 नए ऑटो टिपर का किया उद्घाटन

नगर निगम ने 26 नए ऑटो टिपर का किया उद्घाटन
X

भीलवाड़ा बीएचएन। नगर निगम भीलवाड़ा ने 1 अक्टूबर को निगम कार्यालय में शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 26 नए ऑटो टिपर का उद्घाटन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी , महापौर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने किया।

सफाई बेड़े को मिलेगा बल

महापौर ने बताया कि नए ऑटो टिपर नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल होने से शहर की सफाई और तेजी से सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव होगा।

बेड़े की मजबूती और क्षमता

नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि नए ऑटो टिपर के शामिल होने के बाद निगम के पास ऑटो पेपर की संख्या अब 100 हो गई है , जिससे सफाई व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और शहर की सफाई में सुधार आएगा।


Next Story