माली सैनी महासभा का प्रांतीय अधिवेशन ब्यावर शहर में 27 को

भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा का प्रांतीय अधिवेशन ब्यावर शहर के केसरी नंदन गार्डन में दिनांक 27 सितंबर शनिवार को आयोजित होगा।

राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि ब्यावर शहर में होने वाले महासभा के अधिवेशन दो सत्र में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र प्रातः 11 बजे आरंभ होगा जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्ष द्वारा संवाद किया जाएगा। दूसरा सत्र दोपहर भोजन के बाद 2 बजे आयोजित होगा इस सत्र में महासभा द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी सहित आने वाले महासभा के कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तय करने के साथ हीं सामाजिक मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। प्रांतीय अधिवेशन की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष ताराचंद गहलोत करेंगे वही उदयपुरवाटी के विधायक भगवानाराम सैनी, बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाह, सहित महासभा के प्रदेश महामंत्री संगठन मुख्यालय भवानी शंकर माली, प्रदेश कोषाध्यक्ष बहादुर मल सैनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सोलंकी, युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी सहित समाज के कई जनप्रतिनिधि प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होंगे।

राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में भीलवाड़ा से महासभा के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस प्रांतीय सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण सदस्य गण और सभी जिलों के जिला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सहित शिरकत करेंगे।

Next Story