भोपतपुरा विद्यालय में 29 छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें

भोपतपुरा विद्यालय में 29 छात्राओं को बांटी गईं साइकिलें
X

बिजौलियां (दीपक राठौर): भोपतपुरा के सरकारी हाई स्कूल में कक्षा-9 की 29 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साथ ही विद्यालय परिसर में वाटर कूलर और सरकारी ट्यूबवेल का उद्घाटन भी किया गया। यह वाटर कूलर दिशा बंजारा की स्मृति में भामाशाह ओंकार लाल बंजारा की ओर से विद्यालय को भेंट किया गया है। समारोह पंचायत समिति सदस्य अभिषेक सर्वा, भामाशाह ओंकार लाल बंजारा, विजेश बंजारा और जगदीश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा, उप-प्रधानाचार्य नवल कुमार तथा डॉ. सत्यप्रकाश सैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान अतिथि अभिषेक सर्वा ने कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने पर विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली होनहार छात्रा वर्षा बंजारा (पुत्री विजेश बंजारा) का अतिथियों द्वारा माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार शर्मा, कोमल चित्तौड़ा, पारूल शर्मा, फूला कुमारी सैनी, अल्ताफ हुसैन, दुर्गा लाल प्रजापत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story