बनेड़ा में 3 से 5 मई तक बहेगी आध्यात्मिक ज्ञान गंगा, जगदगुरु स्वामी रामदयाल जी महाराज के होंगे प्रवचन


बनेड़ा (के.के. भण्डारी)। धर्म नगरी बनेड़ा में आगामी 3 से 5 मई 2026 तक आध्यात्मिक माहौल बनने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रीरामस्नेही संप्रदाय, शाहपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी श्री 1008 श्री रामदयाल जी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग वाणी प्रवचन का भव्य आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दो सत्रों में अमृत वर्षा होगी। प्रवचन का समय प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक और सायं 8:00 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

3 मई को निकलेगी भव्य पधरावणी

कार्यक्रम का शुभारंभ 3 मई 2026, रविवार को प्रातः 8:00 बजे पावन पधरावणी के साथ होगा। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रसिद्ध चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल तक पहुंचेगी।

आयोजन स्थल

तीन दिवसीय यह समस्त धार्मिक कार्यक्रम बनेड़ा के बस स्टैंड के पास स्थित मोगरिया जी की धर्मशाला में संपन्न होंगे। यह आयोजन समस्त रामस्नेही अनुरागी एवं सत्संग प्रेमी जनता द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story