कार्यकारिणी विस्तार के लिए साक्षात्कार 30 को

भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एस.सी. विभाग की कार्यकारिणी विस्तार के लिए साक्षात्कार 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार कांग्रेस गांधी मजदूर सेवालय, गेट नं. 1, सेशन कोर्ट के पास, भीलवाड़ा में होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के भीलवाड़ा जिले के कार्यकर्ता (एससी) प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अपने बायो-डेटा के साथ उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस भैरूलाल बैरवा ने बताया कि सभी इच्छुक कार्यकर्ता समय पर पहुंचें और अपने दस्तावेज तैयार रखें।

Next Story