आस्था रेजिडेंसी के बाहर अंधेरा बना खतरा, 300 परिवारों में दहशत

आस्था रेजिडेंसी के बाहर अंधेरा बना खतरा, 300 परिवारों में दहशत
X


भीलवाड़ा पुनीत जैन। प्रताप नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 200 फीट रोड स्थित आस्था रेजिडेंसी कॉलोनी के बाहर सड़क पर स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से अंधेरा पसरा हुआ है। इस कारण क्षेत्र में रहने वाले करीब 300 परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है और रात के समय घर से बाहर निकलने में लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कॉलोनी के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लगा है, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कई बार संबंधित विभागों और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

कॉलोनी अध्यक्ष हितेश सुवालका ने बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में लूटपाट और जानलेवा हमलों जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, फिर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द रोड लाइटें लगवाने और नियमित पुलिस गश्त शुरू कराने की मांग की है।

कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए

समाचार

प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected] व्हाट्सएप - 9829041455

विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story