सावधान! वित्तीय वर्ष की अंतिम विदाई: 31 मार्च तक निपटा लें ये 4 जरूरी काम, वरना कटेगी भारी सैलरी

वित्तीय वर्ष 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 मार्च की समयसीमा नजदीक आते ही करदाताओं और नौकरीपेशा कर्मचारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। यदि आपने समय रहते अपने निवेश और टैक्स से जुड़े दस्तावेज़ दुरुस्त नहीं किए, तो इस महीने के अंत में मिलने वाली आपकी सैलरी पर टैक्स की बड़ी कैंची चल सकती है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अंतिम समय की भागदौड़ और भारी टीडीएस (TDS) से बचने के लिए निवेशकों को तत्काल तैयारी कर लेनी चाहिए।
निवेश के सबूत देने का आखिरी मौका
सीए अमित मेहता ने खा की सैलरीड कर्मचारियों के लिए यह समय 'करो या मरो' जैसा है। यदि आपने साल की शुरुआत में टैक्स छूट के लिए निवेश की घोषणा की थी, तो अब उन निवेशों के प्रमाण (Investments Proofs) जमा करने का वक्त आ गया है। LIC, PPF, होम लोन के ब्याज और हाउस रेंट (HRA) की रसीदें 31 मार्च से पहले अपने नियोक्ता (Employer) को सौंप दें। देरी होने पर कंपनी आपकी मार्च की सैलरी से मोटा टीडीएस काट लेगी।
एडवांस टैक्स और पेनल्टी से बचाव
जिन करदाताओं की वार्षिक टैक्स देनदारी 10,000 रुपये से अधिक है, उनके लिए एडवांस टैक्स की किस्त जमा करना अनिवार्य था। हालांकि इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निकल चुकी है, लेकिन विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि यदि आपने इसे मिस कर दिया है, तो 31 मार्च से पहले इसे दुरुस्त कर लें। ऐसा न करने पर आयकर विभाग आपसे भारी ब्याज और पेनल्टी वसूल सकता है।
सरकारी योजनाओं में निवेश और खाता सक्रियता
पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old Tax Regime) अपनाने वालों के लिए धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट पाने का यह आखिरी अवसर है। PPF, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश कर आप अपनी कर देनदारी कम कर सकते हैं। साथ ही, इन खातों को सक्रिय रखने के लिए न्यूनतम राशि जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा खाते फ्रीज किए जा सकते हैं।
हेल्थ इंश्योरेंस: सेहत भी, बचत भी
धारा 80D के तहत हेल्थ इंश्योरेंस न केवल मेडिकल इमरजेंसी में सुरक्षा देता है, बल्कि टैक्स में भी बड़ी राहत दिलाता है। आप स्वयं और परिवार के प्रीमियम पर 25,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिक माता-पिता के प्रीमियम पर अतिरिक्त 50,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। यदि आपकी पॉलिसी रिन्यूअल के लिए लंबित है, तो इसे 31 मार्च से पहले पूरा कर लेना ही समझदारी होगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455
