सिंधी समाज ने 35 कर्मवीर डॉक्टरों व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सिंधु रत्न प्राइड से किया सम्मान

भीलवाड़ा (पिकू खोतानी) सिंधी समाज के अग्रणी सेवा प्रकल्प पूज्य दादा हेमराजमल साहब सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय नाथद्वारा सराय स्थित पूज्य दादा हेमराज मल भगत झूलेलाल सनातन मन्दिर में दादा हेमराज मल साहब सेवा समिति के तत्वा वधान में आयोजित "सिंधु रत्न अलंकरण समारोह" में सिंधी समाज के डा. वीरभान चंचलानी, गिरीश-आशा दत्ता, मनोज गंगवानी, कमल-रिचा रिजवानी, अमित थावानी, वंदना थावानी, जितेंद्र थावानी, प्रियंका-धनीश खूबचंदानी, प्रकाश-अंजू थावानी, विशाल जेठानी, मोहनदास थावानी, रोहित सचदेव, लकी नारवानी, अमित थावानी, समीर ठाकुर, अशोक खटवानी, रचना सखरानी, महिमा माखीजा, भूपेंद्र-नीलम भोजवानी, कन्हैयालाल जेठानी, लकी नारवानी, वर्षा-दिलीप गजवानी सहित 35 डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने चिकित्सकीय कौशल से रोगियों की सेवा और सिंधी समाज में उनके योगदान के लिए श्रीफल व सिंधु चिन्ह भेंट कर सिंधु रत्न प्राइड सम्मान से सम्मानित किया गया.
बेस्ट डॉक्टर-बेस्ट केयर की अवधारणा को लेकर आयोजित इस समारोह में इन सभी चिकित्सकों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तिलक-अक्षत कर, माल्यार्पण, उपरना व शाल ओढ़ाकर, श्रीफल व सिंधु रत्न का अवार्ड प्रदान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने इनके चिकित्सकीय कौशल व इनके सेवा कार्यों का गुणगान कर सिंधी समाज में इनके योगदान की सराहना की गई.
कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य डाक्टर वर्षा अशोक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, अतिरिक्त कलेक्टर शहर प्रतिभा देवथिया, पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन हुँदल विधानी, भाजपा विधायक अशोक कोठारी के कार्यालय प्रभारी बाबूलाल टाक, कोहिनूर सेवा समिति के अध्यक्ष छीतर मल गेंगट, मेवाड यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार हरीश गुरनानी के विशिष्ट आतिथ्य में व सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष रमेश सभनानी व भगत टेऊं राम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई.
कार्यक्रम के दौरान सिंधी समाज के जन प्रतिनिधियों व रोमा लखवानी, इंदु बंसल, पार्षदों सहित वरिष्ठ समाज जनों मनोहर बदलानी, पुरुषोत्तम नथरानी सहित सिंधी समाज के पार्षदों का भी शाल माला व उपरना ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार-अभिनंदन भी किया गया.
इस दौरान कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होने आए गुलाबपुरा, चित्तौड़गढ़, बिगोद व शाहपुरा के सिंधी समाज के संगठनों के पदाधिकारियों का भी स्वागत सत्कार किया गया.
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी मूल चंद बहरवानी का जन्मोत्सव भी मनाया गया.
उल्लेखनीय है कि समिति द्वारा विशेष अवसरों पर सिंधी समाज के कर्मवीरों को सिंधी समाज के उत्थान और विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है.
आयोजन में संस्थाध्यक्ष गुलशन विधानी, हरीश सखरानी, महेश खोतानी, चीजन फतनानी, गोर्धन जेठानी, राम खोतानी, नानक जेठानी, राजू ठारवानी, ताराचंद, लेखराज,
