बालाजी सोलर एनर्जी ने पशु-पक्षियों के लिए शुरू किया दाना-पानी अभियान, अब तक 3500 से ज्यादा प्लांट किए स्थापित

भीलवाड़ा हलचल।अशोक नगर स्थित बालाजी सोलर एनर्जी द्वारा स्वर्गीय देवकरण खंडेलवाल की पुण्य स्मृति में एक पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है। भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संस्थान द्वारा पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी के परिंडे एवं गोपात्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर बालाजी सोलर एनर्जी के निर्मल भट्ट ने बताया कि उनकी फर्म विभिन्न कंपनियों के सोलर प्लांट लगाने का कार्य कर रही है। इसके तहत सरकार की ओर से मिलने वाली सभी प्रकार की छूट और सब्सिडी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष बात यह है कि संस्थान द्वारा सोलर प्लांट के लिए मात्र 6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी मुहैया कराई जा रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि भीलवाड़ा में अब तक 2500 से अधिक सोलर प्लांट सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए संस्थान की पूरी टीम सदैव तत्पर रहती है और किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान 24 घंटे के भीतर करने का दावा करती है। इस कार्यक्रम के दौरान गोविंद खंडेलवाल सहित टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
