विश्नोई समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 37 जोड़े बने जीवनसाथी

पुर। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर उपनगर पुर में विश्नोई समाज की ओर से अमरदास जी की बावड़ी, पातोला महादेव रोड पर भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। धार्मिक विधि विधान और सामाजिक एकता के माहौल में 37 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
सम्मेलन के वैदिक अध्यक्ष प्रकाश चंद्र बिश्नोई ने बताया कि आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, भामाशाह और कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। समाज अध्यक्ष बालू सिसोदिया और कैलाश देवड़ा के मार्गदर्शन में विवाह समिति अध्यक्ष उगम चंद तथा दिनेश के नेतृत्व में पंडित छोटूलाल व्यास ने सभी जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया।
कार्यक्रम में तुलसी माता पूजन की बोली बालकिशन पुत्र शोभालाल विश्नोई ने 3 लाख 16 हजार रुपये में छुड़ाई, जबकि मुख्य वैदिक की बोली हरिश्चंद्र विश्नोई ने 1 लाख 71 हजार रुपये में प्राप्त की।
समारोह में भगवान प्रकाश महाराज, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष नेमीचंद सिंघवी, मंत्री राकेश करनावट सहित जिंदल शॉ के एचआर हेड एस बी सिन्हा, आर सी बसेर, दिनेश पाटिल तथा माली समाज और विश्नोई समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
