आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान का होली स्नेह मिलन 4 को

By - bhilwara halchal |28 Feb 2026 5:56 PM IST
भीलवाड़ा । शहर के देवरिया बालाजी के सामने स्थित आरकेआरसी महेश सेवा संस्थान (माहेश्वरम) का होली स्नेह मिलन एवं स्नेह भोज कार्यक्रम के लिए बैठक अध्यक्ष बबलू लाहौटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बिरला ने बताया की बैठक का उद्देश्य आगामी होली के त्योहार को सामाजिक एकता और सद्भावना के साथ मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देना था। इस बैठक में कार्यक्रम के आयोजन स्थल, तिथि, समय, और भोज की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सचिव राजेन्द्र पोरवाल, क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष नारायण लढा, सुरेश कचोलिया, कृष्णगोपाल सोडानी, अभिजीत सारडा, मनोहर लाल अजमेरा मौजूद रहे।
Next Story
