संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन 4 मार्च को: स्नेह भोज का भी होगा आयोजन

भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी समाज द्वारा होली के पावन पर्व पर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए 'होली स्नेह मिलन' एवं 'स्नेह भोज' कार्यक्रम का आयोजन आगामी 4 मार्च को किया जाएगा।
धुलण्डी पर्व पर होगा भव्य मिलन
समाज के अध्यक्ष श्याम लाल डाड एवं मंत्री दिनेश कोगटा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि धुलण्डी पर्व के उपलक्ष्य में संजय कॉलोनी के समस्त माहेश्वरी बंधुओं का यह सामूहिक स्नेह मिलन कार्यक्रम संजय कॉलोनी स्थित समाज भवन पर आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 मार्च को सायंकाल 5:00 बजे से होगा।
तैयारियां हुई पूर्ण
आयोजन को भव्य बनाने के लिए समाज के पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। मंत्री दिनेश कोगटा ने बताया कि स्नेह भोज के लिए भोजन निर्माण समिति ने अपनी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दौरान समाज के लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और सामूहिक भोज का आनंद लेंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078
(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
