मांडलगढ़: जहरीला दाना डालकर 4 राष्ट्रीय पक्षी मोरों का शिकार; आदतन अपराधी डिटेन

मांडलगढ़: जहरीला दाना डालकर 4 राष्ट्रीय पक्षी मोरों का शिकार; आदतन अपराधी डिटेन
X


मांडलगढ़ | क्षेत्र के लाडपुरा गांव में बेखौफ शिकारियों ने एक बार फिर वन्यजीवों के प्रति अपनी क्रूरता का परिचय दिया है। यहाँ जहरीला दाना डालकर 4 राष्ट्रीय पक्षी मोरों सहित एक अन्य चिड़िया की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और उन्होंने अपराधी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाडपुरा गांव के एक खेत में मोरों और एक चिड़िया के मृत मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही फॉरेस्टर लोकेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आदतन शिकारी चंद्रमा कंजर ने जहरीला दाना डालकर इन बेजुबान पक्षियों का शिकार किया है। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रमा कंजर को डिटेन कर लिया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी चंद्रमा कंजर एक आदतन अपराधी है, जो पहले भी राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के मामले में जेल की हवा खा चुका है। बार-बार इस तरह की वारदातों को अंजाम देने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी राष्ट्रीय पक्षी के साथ ऐसी क्रूरता करने की हिम्मत न कर सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा | फोन: 7737741455


Next Story