भीलवाड़ा: बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 40 से ज्यादा वारदातें कबूल; पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा

भीलवाड़ा: बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 40 से ज्यादा वारदातें कबूल; पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को दबोचा
X


​भीलवाड़ा। शहर में घरों के बाहर खड़े ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों से बैटरी चुराने वाले एक शातिर गिरोह का सुभाष नगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में 40 से अधिक चोरियां करना स्वीकार किया है।

​ऑटो चालक की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

सुभाष नगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार बिश्नोई ने बताया कि 1 जनवरी को गायत्री नगर निवासी राहुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राहुल ने 25 जनवरी की रात अपना ऑटो घर के बाहर खड़ा किया था, जिसकी अगली सुबह बैटरी गायब मिली। चोरी हुई बैटरी की कीमत करीब 15 से 20 हजार रुपए थी।

​CCTV और मुखबिर तंत्र से हाथ लगे आरोपी

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को एक्टिव किया। फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद विक्रम सिंह उर्फ मंटू (35) निवासी कावाखेड़ा और नरेश उर्फ नन्नू (30) निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया।

​आरोपी नरेश पर पहले से 15 मामले दर्ज

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नरेश शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ भीलवाड़ा के विभिन्न थानों में पहले से 15 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूला कि वे रात के अंधेरे में चौपहिया वाहनों और ऑटो के बक्से काटकर बैटरियां पार कर देते थे। फिलहाल पुलिस इनसे अन्य वारदातों और चोरी का माल खरीदने वालों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story