बिहार दिवस पर 'पूर्वांचल जन चेतना समिति' का सेवा संगम, 400 लोगों ने कराई निःशुल्क जांच

बिहार दिवस पर पूर्वांचल जन चेतना समिति का सेवा संगम, 400 लोगों ने कराई निःशुल्क जांच
X


​भीलवाड़ा हलचल | बिहार दिवस के अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति (ट्रस्ट) द्वारा आयोजित जनहितकारी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। शिविर के दौरान शहर के लगभग 400 लोगों ने अपनी सेहत की निःशुल्क जांच करवाई।

​हॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे ने किया शुभारंभ


कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि हॉलीवुड फेम कलाकार गुलशन पांडे ने फीता काटकर किया। इस दौरान फिल्मी कलाकार राजू जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। यह संपूर्ण आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष (ट्रस्टी) रजनीश वर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिन्होंने जनकल्याण और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

​प्रतिभाओं का सम्मान और स्वास्थ्य जांच

समिति की सक्रिय सदस्य अनुराधा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना भी था। महात्मा गांधी चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने न्यूरोलॉजी, दंत, आर्थोपेडिक, ईएनटी, ब्लड प्रेशर और शुगर सहित अन्य जनरल चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सकों ने आमजन को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

​लिट्टी-चोखा के स्वाद के साथ हुआ समापन

समापन सत्र में बॉलीवुड कलाकार गुलशन पांडे, राज जांगिड़, यूट्यूबर अनोखी राजस्थानी, हंसराज कटारिया और नगर निगम के अधिशासी अभियंता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और आगंतुकों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन 'लिट्टी-चोखा' का स्वाद चखा। मंच संचालन प्राचार्य शांतिलाल छापरवाल ने किया। इस अवसर पर हारून रंगरेज, सावित्री कुशवाहा, गौरव शाह, वैभव जोशी, चिराग टेलर और रानी मिश्रा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story