भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: भीलवाड़ा में मशाल यात्रा के साथ जश्न का आगाज, उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब
भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार, 6 अप्रैल को भीलवाड़ा जिले भर में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के सूचना केंद्र स्थित बजरंगी चौराहे पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ऐतिहासिक मशाल यात्रा का भव्य आयोजन
रविवार शाम शहर के अंबेडकर सर्किल पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां से एक ऐतिहासिक मशाल यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व और विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पीतलिया, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी व वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज के सान्निध्य में निकली इस यात्रा में हाथों में मशालें थामे कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। अनुशासन और शक्ति का प्रतीक बनी यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सूचना केंद्र पर संपन्न हुई।
मां भारती की आरती और रंगोली में दिखी सरकार की उपलब्धियां
मशाल यात्रा के सूचना केंद्र पहुंचने पर कार्यक्रम पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात सामूहिक रूप से मां भारती की भव्य आरती की गई। इस दौरान सुविख्यात कलाकार के.जी. कदम द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती एक बेहद आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसे नागरिकों ने खूब सराहा। जश्न के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई और भारत माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
इस गौरवमयी अवसर पर जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, सह संयोजक यशोवर्धन सेन, पंकज विजयवर्गीय, शुभम शर्मा, अविनाश जीनगर, गोपाल तेली, कुलदीप शर्मा, मंजू चेचाणी, विशाल गुरुजी, आरती कोगटा, ललिता कंवर, सुरेंद्र सिंह मोटरास, ललित अग्रवाल, अंकुर बोरदिया सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज जिला कार्यालय पर होगा ध्वजारोहण
पार्टी के स्थापना दिवस के मुख्य अवसर पर सोमवार, 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
