इको पार्क में चल रहे विकास कार्य को लेकर सौपा सुझाव पत्र

X
By - नरेश ओझा |20 May 2024 6:17 PM IST
हमीरगढ़। इको पार्क में चल रहे विकास कार्य को लेकर 23 सूत्रीय सुझाव पत्र जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच सदस्य द्वारा सोमवार को दिया गया। उपखंड अधिकारी नेहा छिपा को अंतरराष्ट्रीय समरसता मिशन सलाहकार बोर्ड सदस्य सत्यनारायण व्यास के नेतृत्व में दिए गए पत्र में वन एवं वन्य जीव की आपात बनी लेन थाना झाड़ियां से मुक्ति हेतु नरेगा कार्य शुरू करवाने और मेगा हाईवे पर स्थित वन विभाग की बिहारी पूरा चौराहे पर लवकुश वाटिका द्वार बनाने समेत 23 मांग पत्र उपखंड अधिकारी एवं जिला कलेक्टर के नाम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका पार्षद दुर्गा लाल नायक, कल्लू सिंह पवार, अंकुर गुर्जर, अशोक कुमावत, रामेश्वर अहीर, अंकित, लखन और सुभाष ओझा सहित कई वन्य जीव वन्य जीव प्रेमी ऊपस्थित थे।
Next Story
