नवमी पर पंचवटी में गूंजे मंत्र: हवन के साथ 51 कन्याओं का हुआ पूजन

नवमी पर पंचवटी में गूंजे मंत्र: हवन के साथ 51 कन्याओं का हुआ पूजन
X


भीलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर शहर के पंचवटी स्थित झूलेलाल मंदिर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। झूलेलाल सेवा समिति, पंचवटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन-पूजन कर लोक कल्याण की कामना की गई।

झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश लोंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवमी के शुभ अवसर पर प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन प्रारंभ हुआ, जिसकी पूर्णाहुति के बाद समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। आध्यात्मिक अनुष्ठान के पश्चात सेवा समिति द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 51 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई।

उपहार पाकर खिले कन्याओं के चेहरे

भोजन के उपरांत समिति की ओर से सभी कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों सहित पंचवटी सिंधी समाज के प्रबुद्ध जन और महिला मंडल की सदस्य भी उपस्थित रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक भजनों के साथ माता रानी की आराधना की। आयोजन में सेवा समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं और धर्म लाभ प्राप्त किया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455


Next Story