राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर 511 किलो गाजर हलवे का प्रसाद वितरण

X
By - bhilwara halchal |22 Jan 2026 10:19 PM IST
भीलवाड़ा।अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर राम भक्त मंडल द्वारा 511 किलो गाजर के हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन भीलवाड़ा शहर के आर.के. कॉलोनी क्षेत्र में स्थित शिव शॉई मंदिर के बाहर संपन्न हुआ।
कपिल जैन ने बताया कि अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों से लगातार हर वर्ष यह प्रसाद वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा यह आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है।
इस सफल आयोजन में धन सिंह चौहान, प्रेम भांबी, पवन शर्मा, शक्ति सिंह, दिलीप गुर्जर, कपिल जैन, योगेंद्र शर्मा, श्रीनिवास चौधरी, सुरेश टेलर, कांजी, मोनू सकरानी, राजू, गिरीश, कमल, गोपाल रेगर तथा शंकर शाहू हलवाई का निस्वार्थ और विशेष सहयोग रहा।
Next Story
