शिक्षक संघ सियाराम के पौधारोपण अभियान का आगाज

शिक्षक संघ सियाराम के पौधारोपण अभियान का आगाज

भीलवाड़ा। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) द्वारा सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे हरित पखवाड़े का शुभारंभ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अरूणा गारू,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नारायण लाल जागेटिया एवं पार्षद अनिल सिंह ने महादेवी वर्मा उद्यान आई सेक्टर बापूनगर में आम, पारिजात व जामुन का पौधा लगाकर किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा के अनुसार संगठन की प्रदेश महिला संयुक्त मंत्री भारती झा के सहयोग से 21 फलदार एवं आध्यात्मिक महत्त्व के पौधे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेमशंकर जोशी, कार्यालय मंत्री अजय कुमार जैन, जिला पदाधिकारी योगेंद्र कुमार जैन, नीलम सिन्हा, राजेश सिंह व शिक्षकों ने मिलकर लगाए।इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों व पड़ोसियों ने पौधों की सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी ली। जिला मंत्री महेश मंडोवरा के अनुसार संगठन के पौधरोपण अभियान के तहत जिले भर में संगठन से जुड़े पदाधिकारी एवं शिक्षकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों व आसपास के क्षेत्रों में दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Tags

Read MoreRead Less
Next Story