कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वर्ष पूरा, काटा केक

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वर्ष पूरा, काटा केक
X

भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन हुआ। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शिरकत की। गुर्जर ने सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद ज‍िलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने केक काटकर धीरज गुर्जर सहित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के सानिध्य में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट कर फिर देश में परचम लहराएगी।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, बेंगू अध्यक्ष रंजना शर्मा, मंजू राठौड़, सुरेश श्रीमाली, मेवाराम खोईवाल, अब्‍Žदुल सलाम, राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, लाजपतराय आचार्य, आशीष राजस्थला, ईश्वर खोईवाल, राजेन्द्र जैन, सुरेश ब्ब, मुकेश खोईवाल, पुरूषोत्‍तम शर्मा, धर्मेन्द्र कोठारी, जाकिर खान, चन्द्रप्रकाश अमरवाल, राजकुमार प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Next Story