दूषित चाय पीने से पिता-पुत्री की बिगड़ी हालत, अस्पताल में करवाया भर्ती

By - भीलवाड़ा हलचल |17 July 2024 12:44 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। दूषित चाय पीने के बाद पिता-पुत्री की हालत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना, टहूंका गांव की बताई गई है।
एमजीएच चौकी सूत्रों ने बताया कि बागौर थाने के टहूंका गांव निवासी भंवरलाल 55 पुत्र जयराम बलाई व उसकी बेटी आशा 25 ने बीती रात घर पर चाय पी। इसके बाद पिता-पुत्री की हालत बिगड़ गई। ऐसे में इन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया गया है कि चाय दूषित होने से इनकी हालत बिगड़ गई। दोनों का उपचार किया जा रहा है।
Next Story
