गुरला का रणजीत सागर तालाब ओवरफ्लो
X
By - भारत हलचल |29 Aug 2024 5:27 PM IST
गुरला। ग्राम पंचायत गुरला प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों का मन मोह लेता है। राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर स्थित गुरला को भीलवाड़ा का कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी सुंदरता गुजरने वाले को आकर्षित कर लेती है। यहां का 11 फीट क्षमता का रणजीत सागर तालाब ओवरफ्लो हो गया है। तालाब 1600 बीघा जमीन पर फैला हुआ है। गांव से नेशनल हाईवे 758 निकल रहा है। गांव केचारों और पहाड़ियां है। पहाड़ी पर कालिका माता का मंदिर है। जो एक पर्यटन स्थल है गुरला संवाददाता बद्रीलाल माली ने बताया कि यहां के अमरूद, सिंघाड़े, नींबू, आचार के लिए केरी मशहूर हैं।
Next Story
