बिन बरसात बह रहा है आटूण में नाला
आटूण (मदनलाल वैष्णव/प्रहलाद तेली)। आटूण बोरड़ा मार्ग पर नाले में बिना बरसात के नाले में पानी बह रहा है। यह पानी रिको औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त और दूषित पानी है जो नाले में छोड़ा जा रहा है। जो कई किलोमीटर दूर जाकर गुवारड़ी बांध में जाकर मिल रहा है।
सूत्रों के अनुसार रिको औद्योगिक इकाईयों द्वारा काला पानी नाले में छोड़ा जा रहा है जो दिन रात बाहले (नाले) में बह रहा है। यह पानी आटूण के निकट बोरड़़ा काणोली मार्ग पर बने नाले पर देखा जा सकता है जो गुवारड़ी बांध में जाकर मिलता है जिससे बांध के जल जीवों को भी नुकसान होने की आशंका जताई है। वहीं आटूण गांव के जो भी कुएं नाले के आस पास बने हुए है सभी का पानी खराब हो चुका है और पीने लायक भी नहीं है। इस पानी से खेती तक नहीं हो पा रही है। कई बार खबरें प्रसारित होने के बावजूद भी इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण मण्डल चुप्पी साधे हुए है।
