होली पर महंगाई का झटका:: भीलवाड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा,बुकिंग भी अब 21बाद

भीलवाड़ा (हलचल)। होली के त्योहार से ठीक पहले आमजन की जेब पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है। पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।
933 रुपए में मिलेगा अब सिलेंडर
भीलवाड़ा में अब घरेलू गैस सिलेंडर 873 रुपए के बजाय 933 रुपए की कीमत पर मिलेगा। करीब 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में यह इजाफा देखा गया है। त्योहार के सीजन में अचानक हुए इस बदलाव ने रसोई के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
बुकिंग नियमों में भी बदलाव
कीमतों के साथ-साथ तेल कंपनियों ने बुकिंग के नियमों को भी सख्त कर दिया है। अब रसोई गैस का बुकिंग पीरियड 21 से 25 दिन निर्धारित किया गया है। नियम के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता ने 1 तारीख को सिलेंडर बुक किया और 2 तारीख को उसकी डिलीवरी हो गई, तो वह अगली बुकिंग डिलीवरी के 21 या 25 दिन बाद ही कर सकेगा। अलग-अलग कंपनियों के लिए यह समय सीमा अलग-अलग तय की गई है।
3 महीने में 302 रुपए महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर
केवल घरेलू ही नहीं, बल्कि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी लगातार वृद्धि जारी है। 1 मार्च को ही कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर पर 27.50 रुपए बढ़ाए थे। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल जनवरी से मार्च तक कॉमर्शियल सिलेंडर कुल 302 रुपए तक महंगा हो चुका है, जिससे बाजार में खाने-पीने की चीजों के दाम भी प्रभावित होने की आशंका है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
L
