कलश यात्रा में किया गया 600 लीटर शरबत वितरण

कलश यात्रा में किया गया 600 लीटर शरबत वितरण
X

भीलवाड़ा। शहर में बुधवार से शिव महापुराण कथा से एक दिन पूर्व शहर में निकाली गई कलश यात्रा में योग वेदांत सेवा समिति एवं युवा सेवा संघ द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों एवं साधक भाई-बहनों ने कलश यात्रा में शामिल शिव भक्तों, राहगीरों, एवं स्थानीय नागरिकों को करीब 600 लीटर ठंडा शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की।

Next Story