हरणी महादेव मेले की तैयारियां शुरू, निकाली जाएगी शोभायात्रा
भीलवाड़ा । महाशिव रात्रि पर हरणी महादेव में हर वर्ष की भांति लगने वाले मेले की तैयारियां शुरू कर दी है। चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शोभायात्रा निकलेगी जबकि चार प्रहर पूजा अर्चना रखी गई है वहीं अगले दो दिनों तक मेला भरोगा
व्यवस्थापक महादेव जाट ने बताया कि 25 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की बारात और वाहन रैली निकाली जाएगी जो हरणी महादेव से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: हरणी महादेव पहुंचेगी। 26 फरवरी को जागरण का आयोजन होगा। पंडितों द्वारा चार प्रहर का जागरण हाेेगाा व महाआरती की जाएगी । शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के दर्शनार्थियों के लिए महिलाओं और पुरूषाें के लिए अलग अलग लाईन बनाई जाएगी । मेले में आने वाले मेलार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी । मंदिर ट्रस्ट की ओर से जो भी सुविधाएं मेले में की जाएगी उसकी तैयारियां शुरू कर दी है ।
जाट ने बताया कि मेले में डोलर, झूले, चकरी वाले आने लगे है । इस बार आदमकद शिव प्रतिमा भी लगाने की योजना है ।
