रोड क्रोसिंग बनाने में गडबड़ी़ भुगत रहे है माहैल्लवासी

X

भीलवाड़ा । संंजय कॉलोनी में खेड़ाख़ूंट माताजी के पास नाली क्रोसिंग का निर्माण गलत तरीके से करने से क्षेत्र की नालियां चौक हो गई है और लोगों को सडांध सहनी पड़ रही है । पार्षद भी शिकायत सुनकर समाधान नहीं करा पा रहे हैै।

संजय कॉलोनी निवासी गणेश पाराशर ने बताया कि कुछ समय पहले खेड़ाख़ूंट माताजी के निकट नाली क्रोसिंग का निर्माण गया था लेकिन बीच में सफाई का स्थान नहीं छोड़ा गया जिससे यहां नालियां चौक हो गई है । इसके चलते आस पास की नालियों में भी कीचड़़ जमा हो गया है । इस संबंध में पार्षदों को भी शिकायत की गई लेकिन वे भी आश्वासन देकर चले गए है। जहां यह समस्या आ रही है वहां तीन पार्षदों का एरिया पड़़ता है लेकिन वेे सफाई नहीं करवा पा रहे है। पाराशर का कहना है कि नालियां भी काफी गहरी है। जिसमें कीचड़ भर जाने से अब बदबू भी उठने लगी है । इसी क्षेत्र के रहने वाले विजय सिंह नेे कहा कि पार्षद भी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे है ।

Next Story