राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
भीलवाड़ा । राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं आज गुरुवार से शुरू हो गईं। परीक्षार्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी, जो सुबह 8:30 से सुबह 11:45 बजे तक चलेगी।
इस बार 12वीं के 8 लाख 89 हजार 709 और 10वीं के 10 लाख 16 हजार 963 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 10वीं के लिए गुरुवार को अंग्रेजी विषय का पहला पेपर और 12वीं के लिए मनोविज्ञान का पेपर हुआ।
भीलवाड़ा जिले में 175 परीक्षा केंद्रों पर आज सुबह 8:30 से परीक्षा शुरू हुई, जो सुबह 11:45 बजे तक चली। जिले में दोनों परीक्षाओं में 50 हजार 681 स्टूडेंट्स रजिस्टर हैं। इनमें दसवीं में 29013 और बारहवीं में 21668 स्टूडेंट्स शामिल हैं।
परीक्षार्थी सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। आज कक्षा 10वीं के लिए अंग्रेजी विषय का पहला पेपर था। 12वीं के लिए मनोविज्ञान का पेपर हुआ। सभी परीक्षाएं एक ही पारी में होंगी, जो सुबह 8:30 से सुबह 11:45 बजे तक चलेगी। इस बार प्रदेश में 12वीं के 8 लाख 89 हजार 709 और 10वीं के 10 लाख 16 हजार 963 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए छात्रों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा से संबंधित कोई भी परेशानी से निपटने के लिए अजमेर के बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय कंट्रोल रूम तैयार किया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। छात्र किसी भी समस्या के समाधान के लिए 0145-2632866, 2632867, 2632868 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं भीलवाड़ा में कंट्रोल रूम के नंबर 01482-241226 पर फोन कर सकते हैं।
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर ऑरिजनल एडमिट कार्ड के साथ अपने स्कूल का आईडी कार्ड लेकर पहुंचना है। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में एंट्री मिलेगी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, लूटूथ डिवाइस और कैलकुलेटर नहीं ले जा सकते हैं।