मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान का पहला रक्तदान शिविर आयोजित, 61 यूनिट रक्त संग्रह

मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान का पहला रक्तदान शिविर आयोजित, 61 यूनिट रक्त संग्रह
X

भीलवाड़ा। सामाजिक दायित्व की मिसाल पेश करते हुए मारू भाम्बी विकास सेवा संस्थान एवं युवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस पहल को समाज से भरपूर समर्थन मिला और शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को “जीवन बचाने वाला महादान” बताया।

शिविर में संस्थान के सदस्यों के साथ-साथ समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 61 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो समाज में बढ़ती जागरूकता का परिचायक है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम (जेपी) खटीक, कांग्रेस देहात अध्यक्ष रामलाल जाट, मंगरोप सरपंच भगवानलाल गुर्जर एवं कोटड़ी के पूर्व प्रधान मनीष गुर्जर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

संस्थान के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भाम्बी ने बताया कि संस्थान लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय है, लेकिन मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान को लेकर समाज में इतना उत्साह था कि लगभग 60 रक्तदाताओं ने पहले ही पंजीकरण करा लिया था। यह हमारा पहला प्रयास है और भविष्य में इसे और व्यापक रूप देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष कन्हैयालाल पंवार, सचिव नवीन कुमार, परामर्शदाता नारायणलाल भाम्बी, उपाध्यक्ष रामपाल भाम्बी, महिला अध्यक्ष भगवती देवी बामणिया, सहसचिव गिरीराज पंवार, प्रवक्ता मुकेश कुमार भाम्बी, संगठन मंत्री जगदीशचंद्र सौलंकी एवं गौतमचंद काला, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार मकवाना सहित किशनलाल मकवाना, प्रहलाद चनिया, एडवोकेट मनोहरलाल बनुकर, अशोक पंवार, शांतिलाल नीलड, कैलाशचंद्र मलांडा, संजय कुमार कड़ेला, पुषालाल तड़दिया, मांगीलाल काला एवं शिवराज मारू उपस्थित रहे।यह आयोजन समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

Next Story