मेन होल के टूटे ढक्कन के कारण हादसा- ओवरलोड पिकअप पल्टी, जनहानि नहीं
X
By - bhilwara halchal |18 Jun 2025 5:14 PM IST
भीलवाड़ा संपत माली। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक मेन होल के टूटे ढक्कन के कारण एक ओवरलोड पिकअप पल्ट गई। हादसे के चलते कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, शहर के व्यापारियों का माल जिले में सप्लाई के लिए लदान करने के बाद हरीसेवा धर्मशाला के पीछे से एक पिकअप रवाना हुई। यह पिकअप रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक महाराजा होटल के सामने पहुंची थी कि तभी नाले के टूटे मेन होल के ढक्कन के कारण पिकअप का एक पहिया अंदर धंस गया, जिससे पिकअप पलट गई। उसमे लदा माल सडक़ पर जा गिरा। इसके चलते कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
Next Story
