मित्तल ने संभाला हमीरगढ़ एसडीएम का पदभार

मित्तल ने संभाला हमीरगढ़ एसडीएम का पदभार
X

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव)

राज्य सरकार द्वारा बीते दिनों आरएएस तबादला सूची जारी की गई थी। जिस सूची में हमीरगढ़ में एसडीएम झंवर लाल मित्तल को लगाया गया। बाड़मेर से लगाया गया हमीरगढ़ आरएएस अधिकारी झंवर लाल मित्तल ने मंगलवार को उपखंड कार्यालय में हमीरगढ़ एसडीएम का पदभार संभाल लिया। वर्तमान एसडीएम नेहा छिपा को जयपुर लगाया गया। नवनिर्वाचित एसडीएम झंवर लाल मित्तल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में सुशासन और विकास को बढ़ावा देना है।

Next Story