महिला ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

भीलवाड़ा (सम्पत माली) सुवाणा की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार पर जान से मारने की धमकी और संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाया गया है।
विनोद देवी ने एसपी से की शिकायत में बताया कि उनके परिवार पर सीता देवी, दुर्गा लाल और अन्य लोगों द्वारा लगातार दबाव और धमकियां दी जा रही हैं। 25 अगस्त को हुई मारपीट में उनके पति को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़िता के अनुसार, अभियुक्तों ने उनके पति को बार-बार धमकाया और दबाव डाला कि वे दायर किए गए मुकदमे वापस लें। वहीं फर्जी वसीयतनामा बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश व जान से मारने की धमकियां और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां भी दी। विनोद देवी ने पुलिस अधीक्षक से अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। थाना सदर में मुकदमा भी दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि उसका पति वर्तमान में महात्मा गांधी अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती हैं, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की मांग की है।
