लीला राठी जिलाध्यक्ष और सुमन अग्रवाल महामंत्री नियुक्त

भीलवाड़ा । वैश्य फेडरेशन महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संगठन ने सर्वसम्मति से लीला राठी को जिलाध्यक्ष और सुमन अग्रवाल को जिला महामंत्री के पद पर पुनः नियुक्त किया है। यह फैसला उनके उत्कृष्ट कार्य और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लिया गया है।
यह नियुक्ति लोकप्रिय सांसद दामोदर अग्रवाल की अनुशंसा और वैश्य फेडरेशन महिला संगठन की संभागीय अध्यक्ष व पूर्व सभापति मधु जाजू की सहमति से हुई है।
वैश्य फेडरेशन की प्रदेश महिला अध्यक्ष चारू गुप्ता ने कहा, लीला राठी और सुमन अग्रवाल ने संगठन के लिए सराहनीय कार्य किया है। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए, उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि संगठन नई ऊँचाइयों को छू सके।
इस नियुक्ति से न केवल संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। दोनों ने इस अवसर पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
