गुवारडी बांध की रपट पर नहाते समय युवक बहा, दूसरे दिन भी लापता,तलाश जारी

X

हमीरगढ़ (हलचल)। जिले के गुवारडी बांध की रपट के नीचे रेलवे लाइन पर नहाते समय तेज बहाव में बहे रामनगर निवासी 16 वर्षीय जितेंद्र आचार्य पुत्र रामस्वरूप आचार्य का दूसरे दिन रविवार को भी पता नहीं चल पाया है। युवक की तलाश के लिए प्रशासन और बचाव दल लगातार प्रयासरत हैं।

मित्रों के साथ गया था नहाने

मंगरोप चौकी प्रभारी राजू गरी ने बताया कि शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद जितेंद्र अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गुवारडी बांध के नीचे रेलवे पटरी पर पहुंचा। इसी दौरान अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से वह बह गया।

NDRF व SDRF कर रही तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF की टीमें, पुलिस के 13 जवान और ग्रामीण मौके पर जुटे और लगातार तलाश कर रहे हैं। हालांकि अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

तारबंदी की गई

एसडीआरएफ ने उस स्थान से लेकर नीचे तक तारबंदी करवाई है, जहां से युवक बहा था। ताकि शव बनास नदी में आगे नहीं जा सके और तलाश में आसानी रहे।


Next Story