खारी नदी में डूबे किशोर का 22 घंटे बाद मिला शव

खारी नदी में डूबे किशोर का 22 घंटे बाद मिला शव
X

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। जिले के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के गजसिंहपुरा स्थित खारी नदी में डूबे किशोर का शव सिविल डिफेंस टीम ने चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला। शव, घटना के 22 घंटे बाद घटनास्थल से करीब 300 फीट की दूरी पर मिला। किशोर की मौत से क्षेत्र में शोक छा गया।

शंभुगढ़ थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह के अनुसार गुरूवार को गजसिंहपुरा स्थित खारी नदी में नहाने के दौरान पांच किशोर गहरे पानी में चले गये थे। इनमें से चार को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि गुजसिंहपुरा निवासी सुशील 16 पुत्र जगदीश बलाई डूब गया था। प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने दूसरे दिन घटना के 22 घंटे बाद खारी नदी से लापता सुशील का शव ढूंढ निकाला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सिविल डिफेंस टीम में गोपाल बांगड़, गोविंद जाट, भीमलाल किर, दिनेश किर, सुरेश किर, नारायण किर, पप्पू किर, गोरधन शर्मा और छोटूलाल शर्मा शामिल थे।

Next Story