माली समाज ने किया पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का स्वागत

X
भीलवाड़ा । राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली के नेतृत्व में माली समाज द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भीलवाड़ा आगमन पर सर्किट हाउस में मेवाडी पगड़ी व माला पहना कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री से राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर माली सैनी महासभा के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Next Story
